फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shops built on government land in Chaman Colony

Ghaziabad News: चमन कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बना लीं दुकानें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Shops built on government land in Chaman Colony
गाजियाबाद। नगर निगम की सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले रुक नहीं रहे हैं। कैला भट्ठा के बाद अब चमन कॉलोनी में नगर निगम की जमीन पर कुछ दबंग लोगों ने दुकानें बना ली हैं। शिकायत मिलने पर अब महापौर ने संपत्ति विभाग के अधिकारियों को सरकारी जमीन चिह्नित कर कब्जामुक्त कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि जमीन चिह्नित हो जाने के बाद नगर निगम या तो इन दुकानों को अपने अधिकार में लेगा और अपने स्तर पर इन दुकानों को किराए पर देगा। अन्यथा बुलडोजर चलाकर जमीन को खाली कराया जाएगा। उनका कहना है कि कब्जा करने वाला कितना भी पावरफुल व्यक्ति क्यों न हो, नगर निगम की जमीन को कब्जामुक्त कराकर उसे सरकारी प्रयोग में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्सरा बॉर्डर के पास चिकंबरपुर में भी नगर निगम की जमीन पर दुकानें बना लिए जाने की जानकारी मिली है। इसमें कुछ राजनीतिक व्यक्ति भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जांच के लिए संपत्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed