{"_id":"58add72c4f1c1b0853b25495","slug":"shivaratri-change-route-would-run-from-tomorrow-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: कल से बदले रूट पर दौड़ेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: कल से बदले रूट पर दौड़ेगा ट्रैफिक
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra in varanasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के मद्देनजर शहर में विभिन्न रूटों पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से रूट डायवर्जन हो जाएगा, जो 24 फरवरी की शाम चार बजे तक रहेगा। डायवर्जन से गोशाला अंडरपास से दिल्ली-नोएडा जाने वालों को दिक्कत होगी। उन्हें कई किलोमीटर लंबा सफर तय जाना पड़ेगा। इससे एक दिन के लिए लाइनपार क्षेत्र शहर से कट जाएगा।
रूट डायवर्जन के तहत मेरठ तिराहे की तरफ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को वाया घूकना मोड़ एएलटी चौराहा, हापुड़ चुंगी, आत्मा स्टील तिराहा होते हुए लालकुआं से बुलंदशहर की ओर भेजा जाएगा। छोटे वाहनों को पटेलनगर फ्लाईओवर से घंटाघर की तरफ भेजा जाएगा।
वहीं, बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन, जो घंटाघर होते हुए मोहननगर की तरफ जाते हैं, उन वाहनों को साजन मोड़ से डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर से हापुड़ और पुराना बस अड्डा, घूकना मोड़ होते हुए मोहननगर की ओर भेजा जाएगा, जबकि हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को हापुड़ चुंगी चौराहे से डायवर्ट कर पुराना बस अड्डे की तरफ मेरठ रोड होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इनकेअलावा दूधेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए दूधेश्वर नाथ मंदिर की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हापुड़ मोड़ से घंटाघर और घंटाघर से हापुड़ मोड़ की ओर आने-जाने वाले वाहन पुल से होते गंतव्य को जाएंगे। कोई भी वाहन पुल के नीचे से नहीं जाएगा।