फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shivam's body found after 24 hours, search for second child continues

Ghaziabad News: 24 घंटे बाद मिला शिवम का शव, दूसरे बच्चे की तलाश जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shivam's body found after 24 hours, search for second child continues
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट के पास सोमवार सुबह हिंडन नदी में नहाने के दौरान डूबे शिवम (11) का शव मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मिल गया। 24 घंटे बाद घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर शिवम का शव मिला। वहीं, एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर कल्लू (7) की तलाश कर रहे हैं।शिवम के परिजनों स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर स्कूल से वापस भेजने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर स्कूल से शिवम को वापस नहीं भेजा जाता तो यह हादसा नहीं होता। शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि शिवम का शव मिला है। कल्लू की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed