फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sharp weapons were used by two sides, many injured

Ghaziabad News: दो पक्षों में चले धारदार हथियार, कई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons were used by two sides, many injured
मसूरी। ग्राम निडौरी में बुधवार रात करीब नौ बजे मामूली गाली-गलौज ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच धारदार हथियार चले। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंतें बाहर आ गईं। दूसरे युवक के सिर में भी चोट आई है। पीड़ित परिवार ने मसूरी थाने में नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम निवासी इरफान पुत्र उमर ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे मतीन के खोखे के पास कुंट्टू उर्फ चांद पुत्र मुस्तकीम उनके बेटे फिरोज से गाली-गलौज कर रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इसी बीच इरफान का दूसरा बेटा चांद और हसन पुत्र उमर भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां चांद व फिरोज पुत्रगण मुस्तकीम, जाहुल पुत्र नूर हसन, मुस्तकीम पुत्र खान और हमीदा पत्नी मुस्तकीम मिलकर फिरोज को पीट रहे थे।
विज्ञापन

जब फिरोज के बड़े भाई चांद पुत्र इरफान ने बीच-बचाव किया तो आरोपी चांद पुत्र मुस्तकीम ने जान से मारने की नीयत से उस पर छुरी से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि पीड़ित चांद के पेट की आंतें बाहर आ गईं। इस दौरान चांद का भाई हारुन के सिर में भी चोट लगी। लहूलुहान हालत में दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। भागते समय आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। घायल चांद को पहले एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी है। चांद पत्थर लगाने का काम करता है।

कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि इरफान की तहरीर पर आरोपी चांद, फिरोज, जाहुल, मुस्तकीम और हमीदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed