फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sewing worker stabbed factory supervisor to death with pair of scissors Loni

गाजियाबाद में कत्ल: सुपरवाइजर को कैंची से गोदकर मार डाला, जमीन पर खून में लथपथ मिला; भाई ने बताया खौफनाक सच

Mon, 10 Aug 2026 09:02 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

गाजियाबाद  के लोनी इलाके में एक कत्ल की वारदात सामने आई है। जहां एक फैक्टरी में सुपरवाइजर की सिलाई कारीगर ने कैंची से गोदकर मार डाला। घटना के बाद खून से लथपथ आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
sewing worker stabbed factory supervisor to death with pair of scissors Loni
कारीगर ने सुपरवाइजर के गले में कैंची मार कर हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित आई-28 गार्मेंट की फैक्टरी में सुपरवाइजर अनवेश (42) की सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे फैक्टरी में सिलाई का काम करने वाले कारीगर ने कैंची से गोदकर हत्या कर दी। फैक्टरी के दूसरे कर्मी मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। 

विज्ञापन


घटना के करीब 40 मिनट बाद अवनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खून से लथपथ आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से रामपुर मुरादाबाद के गांव करेथी में रहने वाले अनवेश पुत्र रामकिशन सक्सेना लोनी के पुष्प गार्डन सोम बाजार कॉलोनी में रहते थे। वह टोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र गार्मेंट फैक्टरी में सुपरवाइजर पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी कुसुम, तीन बेटे शिवम, प्रिंस और विनीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके भाई राजेश ने बताया कि वह भाई के साथ फैक्टरी में काम करते हैं। मलिक ने फैक्टरी का काम भाई के ऊपर सौंप रखा था। सोमवार करीब 2:30 बजे उन्होंने अपने भाई के साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद दोनों भाई फैक्टरी के नीचे वाले फ्लोर पर आराम कर रहे थे। 

कुछ देर बाद राजेश फैक्टरी के ऊपर वाली मंजिल पर चले गए थे। उनके भाई नीचे की मंजिल के कमरे में सो रहे थे। फैक्टरी में सर्वेश दर्जी सिलाई का काम करते हैं। राजेश ने बताया कि कुछ देर बाद फैक्टरी के कर्मचारी उनके भाई के कमरे में पहुंचे। कर्मचारियों ने देखा कि उनका भाई खून से लफत होकर जमीन पर पड़ा है। सूचना पाकर राजेश मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देखकर एंबुलेंस को फोन मिलाया। इसके बाद उनके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एसीपी लोनी रामकिशन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिवार के लोग भी थाने पहुंचे। एसीपी ने बताया कि परिवार के लोगों ने कारीगर के खिलाफ हत्या करने की शिकायत दी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed