फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sewer connectivity completed before road construction.

Ghaziabad News: सड़क निर्माण से पहले पूरी हुई सीवर कनेक्टिविटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sewer connectivity completed before road construction.
इंदिरापुरम की पत्रकार विहार सोसायटी की सीवर कनेक्टिविटी लाइन जोड़ते कर्मी। संवाद
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक में सड़क निर्माण से पहले सीवर नेटवर्क में सामने आई तकनीकी कमी को समय रहते दूर कर लिया गया। इससे भविष्य में नई सड़क को दोबारा तोड़ने की नौबत टल गई। सुपरटेक आइकॉन के निवासी आशीष तोमर ने बताया कि मुख्य सीवर लाइन का पुराने सीवर से कनेक्शन पहले ही हो चुका था, लेकिन कुछ आवासीय सोसायटियों की सीवर कनेक्टिविटी बची हुई थीं। निगम ने दूसरी ओर सड़क निर्माण शुरू कर दिया। अचानक स्थानीय लोगों को कई सोसायटी के कनेक्शन नहीं जोड़ने का पता चला तो निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद रविवार रात तक चले कार्य के दौरान पत्रकार विहार और सुपरटेक आइकॉन की मेंटेनेंस टीमों ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से कनेक्टिविटी का कार्य आगे बढ़ाया। पत्रकार विहार की सीवर कनेक्टिविटी पूरी कर ली गई है। वहीं, सुपरटेक आइकॉन में कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed