{"_id":"6aa4607a4198ef608e0bf871","slug":"sewage-water-has-been-flowing-in-the-park-for-a-month-residents-are-distressed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23819-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक महीने से पार्क में बह रहा सीवर का पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक महीने से पार्क में बह रहा सीवर का पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
साहिबाबाद। डीएलएफ कॉलोनी स्थित एकता पार्क में पिछले करीब एक माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी पार्क के अंदर बहने से जगह-जगह गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। इससे पार्क में सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि सीवर का पानी लगातार बहने से पार्क की हरियाली और रास्ते भी प्रभावित हो रहे हैं। गंदे पानी के कारण लोगों को कई स्थानों से होकर गुजरने में दिक्कत होती है। बच्चों और बुजुर्गों के भी पार्क में आने पर संक्रमण का खतरा बना रहता है। रोहित अरोड़ा ने आरोप लगाते हुए बताया कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से सीवर लाइन की जांच कराकर ओवरफ्लो की समस्या दूर कराने और पार्क की सफाई कराने की मांग की है। वहीं अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है, जल्द ही ओवरफ्लो की समस्या को ठीक कराया जाएगा।