{"_id":"6279271321187a442608d815","slug":"several-samples-taken-by-fsda-from-warehouse-of-flipkart-and-deliverywala-failed-in-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ई-कॉमर्स कंपनी 'जहर' कर रहीं डिलीवर: फ्लिपकार्ट व डिलीवरीवाला के गुड़-हल्दी के नमूने फेल, सैंयाजी पूरी के तेल में मिला खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-कॉमर्स कंपनी 'जहर' कर रहीं डिलीवर: फ्लिपकार्ट व डिलीवरीवाला के गुड़-हल्दी के नमूने फेल, सैंयाजी पूरी के तेल में मिला खेल
Mon, 09 May 2022 08:08 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 09 May 2022 08:08 PM IST
सार
मार्च में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फ्लिपकार्ट के पांडव नगर और डिलीवरीवाला के मेरठ रोड स्थित गोदाम से विभिन्न खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए गए थे। जांच में गुड़, सौंफ, कलौंजी, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर के नमूने गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं कई नामी प्रतिष्ठानों के नमूने भी फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और डिलीवरीवाला के गोदाम से लिए गए गुड़, सौंफ, कलौंजी, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर के नमूने गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे। मार्च में लिए गए नमूनो में गुड़, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर में सेहत के लिए नुकसानदायक सिंथेटिक(कृत्रिम) कलर पाया गया। सौंफ और कलौंजी घटिया गुणवत्ता के मिले। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ( एफएसडीए ) दोनों कंपनी को नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
एफएसडीए के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि फ्लिपकार्ट के पांडव नगर और डिलीवरीवाला के मेरठ रोड स्थित गोदाम से नमूने लिए गए थे। नोटिस जारी होने के एक महीने बाद फिर से गोदाम से नमूने लिए जाएंगे। अगर फिर से नमूने फेल होते हैं तो कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई नामी दुकानों व प्रतिष्ठानों में भी पकड़ी गई मिलावट
वहीं मालीवाड़ा चौक स्थित सैंयाजी पूरी वाला के वनस्पति तेल, मोदीनगर स्थित क्राउन इंटरप्राइजेज के किचन क्वीन ऑयल , एक्सिस ई-कॉर्प की अरहर दाल, बुलंदशहर रोड स्थित माहेश्वरी रोलर फ्लोर मिल की मैदा, वैशाली स्थित लक्ष्मी स्टोर राइस ब्रांड के खाद्य तेल, खोड़ा स्थित विशाल डेयरी के पनीर में मिलावट पाई गई।

जांच में 62 फीसदी नमूने फेल
एफएसडीए ने मार्च में कुल 43 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से 27 उत्पादों की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। वहीं अप्रैल में भेजे गए 132 नमूनों में से 72 फेल हो गए।
एफएसडीए ने मार्च में कुल 43 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से 27 उत्पादों की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। वहीं अप्रैल में भेजे गए 132 नमूनों में से 72 फेल हो गए।
एफएसडीए की ओर से फ्लिपकार्ट और डिलीवरीवाला के गोदाम से लिए गए कई नमूने जांच में फेल