फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven people were arrested for allegedly robbing them of cash for months under threat of murder

Ghaziabad News: हत्या की धमकी देकर महीनों तक लूटते रहे नकदी, सात पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven people were arrested for allegedly robbing them of cash for months under threat of murder
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना में व्यापारी के नाबालिग पुत्र को हत्या की धमकी देकर दुकान से महीनों तक नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव कलछीना के रहने वाले सरफराज गांव में दुकान करते हैं। बाजार जाने के दौरान दुकान को उनका नाबालिग बेटा संभालता है। सरफराज ने बताया कि बीते कुछ महीनों से दुकान में लगातार घाटा हो रहा था। घाटे के कारण सरफराज परेशान रहने लगे। बताया कि कुछ दिन पूर्व वह घर जाते समय दुकान के गल्ले में छह हजार रुपये की नकदी छोड़कर गए थे। दुकान पर उनका बेटा बेठा था। सरफराज लौटे तो गल्ले से नकदी गायब थी। उन्होंने अपने बेटे से नकदी के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। सरफराज ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सात आरोपी गल्ले से नकदी निकालते दिखे। सरफराज ने बेटे को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। बेटे ने सरफराज को बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गल्ले से नकदी और दुकान से सामान लूट ले जाते थे। आरोपी कई महीने से लूट का अंजाम दे रहे थे। आरोपियों की धमकी के डर से उसने सरफराज से घटना को छुपाए रखा। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार समीर, माेनिस, शहजाद, जैद, आरिस, फैसल और महताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed