{"_id":"587a5d834f1c1b922bbaac7f","slug":"seven-hours-of-power-cuts-in-the-area-will-lainpar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनपार क्षेत्र में आज सात घंटे होगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनपार क्षेत्र में आज सात घंटे होगी बिजली कटौती
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार क्षेत्र में रविवार को लगातार सात घंटे पावर कट रहेगा। मेंटेनेंस के लिए राठी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 132 केवी सब-स्टेशन रविवार को सुबह 10 बजे से बंद रहेगा। शाम पांच बजे सब-स्टेशन को दोबारा शुरू किया जाएगा। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि रविवार को ट्रांसमिशन विभाग ने 132 केवी सब-स्टेशन में शटडाउन लिया है। सुबह 10 बजे से मेंटेनेंस का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान सीटी और जंफर बदले जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में सब-स्टेशनों की मेंटेनेंस करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में सर्दी के दिनों में मेंटेनेंस कराया जा रहा है। इन दिनों में बिजली की खपत कम होती है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
सब-स्टेशन बंद रहने की वजह से प्रताप विहार, विजयनगर, सिद्धार्थ विहार, कैलाश नगर, सुंदरपुरी, माधोपुरा, राहुल विहार, पुराना विजयनगर, भूड़ भारत नगर समेत 15 से ज्यादा कालोनियों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।