फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven cremation grounds will be renovated with Rs 3.42 crore

Ghaziabad News: 3.42 करोड़ रुपये से होगा सात अंत्येष्टि स्थलों का नवनिर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Seven cremation grounds will be renovated with Rs 3.42 crore
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

शिकारपुर। नगर पालिका क्षेत्र में 3.42 रुपये की लागत से सात अंत्येष्टि स्थलों का नवनिर्माण होगा। नगर पालिका ने धनराशि की स्वीकृति के लिए फाइल तैयार कर नगर विकास मंत्री को भेज दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी ने बताया कि शिकारपुर नगर क्षेत्र में सात अंत्येष्टि स्थल हैं। इनका नवनिर्माण होना जरूरी है। पिछले दिनों पालिका की बोर्ड बैठक में सातों अंत्येष्टि स्थलों के विकास कराने के प्रस्ताव पारित किए गए थे। इसके सापेक्ष 3.42 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की गई। अध्यक्ष राजबाला सैनी ने बताया की सात स्थानों पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए धनराशि स्वीकृति हेतु पत्र नगर विकास मंत्री को भेजा गया है। धनराशि की स्वीकृति मिलने पर अंत्येष्टि स्थलों का नवनिर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी सातों अंत्येष्टि स्थलों पर खर्च की जाने वाली धनराशि का आंकलन कर लिया गया है। इन पर चाहरदीवारी, शव दाह गृह, पेयजल की व्यवस्था और बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अन्य जरूरी काम भी कराए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष के अनुसार नगर विकास मंत्री को भेजी गई प्रस्ताव की फाइल पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। राशि मिलने के बाद सभी सातों अंत्येष्टि स्थलों पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इनका नवनिर्माण होने से इनकी सूरत भी बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed