फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sensation in Hapur: Young man and woman found unconscious in the forest, injury marks on head and face; Police

हापुड़ में सनसनी: जंगल में बेहोश मिले युवक-युवती, सिर और चेहरे पर चोट के निशान; मृत समझ की पुलिस को कॉल

Sat, 10 Aug 2024 08:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ब्रजघाट/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, ब्रजघाट/हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 08:46 PM IST
सार

हापुड़ के ब्रजघाट मं जंगल में सड़क किनारे संदिग्ध दशा में युवक-युवती बेहोश मिले। युवक-युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकात ने जांच की तो दोनों बेहोश मिले।
 

विज्ञापन
Sensation in Hapur: Young man and woman found unconscious in the forest, injury marks on head and face; Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवापुर के निकट जंगल में सडक़ किनारे शनिवार को युवक और युवती गंभीर रूप से घायल बेहोशी की हालत में पड़े मिले। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह को गांव बलवापुर के जंगल से किसान चारा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के निकट जंगल में सडक़ किनारे 22 वर्ष युवती और 24 वर्षीय युवक को पड़ा हुआ देखा, जिन्हें मृत समझकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


युवक-युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकात ने जांच की तो दोनों बेहोश मिले। जिसके बाद दोनों को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहा चुका था। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह भी सीएचसी पहुंच गए। जहां डॉ. आनंदमणि ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा का आधार कार्ड युवक के पास से बरामद
अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि बताया गया है कि युवक के पास से उसकी जेब से एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। जिस पर शनि निवासी रोहतक हरियाणा का पता लिखा हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस का दोनों के ही परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है।

युवक-युवती के सिर और चेहरे पर चोट के निशान
सीएचसी में भर्ती कराए गए युवक और युवती के चेहरे और सिर में चोट के निशान है। दोनों के सिर पर भारी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका है। हालांकि युवती के सिर में खुली चोट लगने के बाद उसको टांके लगा दिए गए, लेकिन युवक को होश नहीं आ सका है। मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किए गए घायल युवक और युवती का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है। लेकिन बताया गया है कि उपचार के बाद भी युवक होश में नहीं आ सका है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

गढ़ सीएचसी से रेफर किए गए घायल युवक और युवती का मेरठ के अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में उपचार किया जा रहा है। कोतवाली से एक महिला कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की ड्यूटी वहां पर लगाई गई है।


क्या बोले अधिकारी
बलवापुर मार्ग पर सडक़ किनारे मिले युवक-युवती के बेहोश होने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर संबंधित क्षेत्र के थाने को सूचित कर परिजनों से संपर्क का प्रयास किया गया है। अभी तक उनके परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। दोनों मे से किसी एक के होश में आने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा।- आशुतोष शिवम, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed