{"_id":"6a5d221902240ef6d3031e9d","slug":"secondary-school-teachers-to-stage-a-sit-in-at-the-dios-office-on-july-28-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-934935-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की जिला सभा में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 28 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। सभा में सभी शिक्षकों से बड़ी संख्या में धरने में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई।
रविवार को शंभू दयाल इंटर कॉलेज में जिला अध्यक्ष विनोद सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा में जिला कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से यथावत रखा गया। साथ ही चुनावी गतिविधियों में पूर्ण सहयोग देने और जुलाई में सदस्यता अभियान को सक्रियता के साथ पूरा करने पर सहमति बनी।
सभा में जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और तय किया गया कि 28 जुलाई को डीआईओएस के समक्ष धरना देकर उनके समाधान की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा विधान परिषद निर्वाचन में छूटे शिक्षक व स्नातक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक महावीर प्रसाद त्यागी, जिला मंत्री महेंद्र सिंह नागर, जिला संयोजक राजीव त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य अंबर शर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुवेंद्र आर्य, वीरेंद्र नागर सहित अन्य पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।