फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   second group complaint co

Ghaziabad News: दूसरे पक्ष के लोगों ने सीओ कार्यालय का किया घेराव

Thu, 29 Jan 2026 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
second group complaint co
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शाहपुर में युवक को गले में चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष से जुड़े सैकड़ों लोग एकत्र होकर सीओ कार्यालय पहुंचे और करीब 30 मिनट तक घेराव किया। इससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांति व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन


26 जनवरी को गांव शाहपुर में कुछ युवकों ने गांव निवासी युवक के साथ अभद्रता करते हुए उसे चप्पल की माला पहनाकर और हाथ जुड़वाकर गांव में घुमाया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब इस मामले को लेकर जेल गए आरोपियों के परिजनों और समाज के लोगों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि पहले पक्ष के लोगों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इससे समाज में भारी रोष है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोनों पक्षों की भूमिका की गहनता से पड़ताल की जाए। घेराव के दौरान भीम आर्मी सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि एकतरफा कार्रवाई से असंतोष बढ़ रहा है और सच्चाई सामने लाने के लिए सभी तथ्यों की जांच जरूरी है। करीब 30 मिनट तक चले घेराव के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों को समझाते रहे। सीओ स्तुति सिंह ने भी कार्यालय में बुलाकर वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक घेराव समाप्त किया।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और कानून के दायरे में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व सैनिकों और जाट महासभा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शाहपुर चौधरी में बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों और जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व वारंट आफिसर चौधरी मनबीर सिंह ने कहा कि भले ही पीड़ित परिवार जाट समाज से संबंधित नहीं है, फिर भी किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। जाट महासभा के अशोक चौधरी ने कहा कि न्याय सभी के लिए समान है। सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। इस दौरान कैप्टन राजेश चौधरी, गजेंद्र त्यागी, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भूतेश्वर प्रसाद शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed