{"_id":"58791fe14f1c1b7840ba9c17","slug":"searching-online-names-coming-into-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नाम सर्च करने में आ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन नाम सर्च करने में आ रही परेशानी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
online exam
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा मतदाता सूची में मतदाताओं को अपना नाम ढूंढने में परेशानी आ रही है। लोगों को ऑनलाइन भी नाम सर्च करने में दिक्कत आ रही है।मतदाता सूची का प्रसारण होने के बाद से कंट्रोल रूम में इसी शिकायत को लेकर फोन घनघना रहे हैं।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में फोन करने पर स्टाफ मतदाताओं को ऑनलाइन नाम सर्च करने के लिए निर्वाचन आयोग की साइट बताते हैं। मतदाता ऑनलाइन भी अपना नाम सर्च नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल कई नाम जो बाद में सूची से जोड़े गए हैं, वे सप्लीमेंट्री पेज पर होते हैं।
विज्ञापन
साइट पर मोहल्ला वार और भाग संख्या के मुताबिक मतदाताओं के नाम शामिल हैं। ऐसे में लोगों का नाम खोजना मुश्किल हो रहा है। नाम नहीं मिलने से परेशान लोग बार-बार कंट्रोल रूम में फोन कर रहे हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अब लोग केवल मतदाता सूची में नाम नहीं होने की परेशानी की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र व पोलिंग बूथों पर व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं।मतदाताओं के लिए पेयजल, साफ सफाई, फर्नीचर आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। अधिकारी सभी बूथों का निरीक्षण कर काम कराएंगे।
दिव्यांगों के लिए बनाए गए हैं या नहीं, इसका भी निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। अगर रैंप टूट गए हैं तो उनकी मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। 14 और 15 जनवरी को बूथ डे रहेगा। बीएलओ का बूथ पर मौजूद रहना अनिवार्य है। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट 17 और 18 जनवरी को अपने सेक्टर के भ्रमण पर रहेंगे।
सभी आरओ के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए। नामांकन के समय सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृष्णा करुणेश, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ज्ञानेंद्र सिंह व अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित सभी आरओ व प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।