फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   seal open

वैशाली गौर गंगा सोसायटी को मिली राहत, खुली सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
seal open
\n\nवैशाली गौर गंगा सोसायटी को मिली राहत खुली सील\n\n- सील खुलने के बाद सोमवार को लोग जा सके अपने दफ्तर\n\n- सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने जिला प्रशासन का किया धन्यवाद\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। वैशाली की गौर गंगा सोसायटी की सील रविवार देर रात खोल दी गई। सील खुलने से सोसायटी के लोगों ने राहत की सांस ली और सोमवार से सभी लोग अपने ऑफिस जाने लगे। सोसायटी की सील खोलने के लिए सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और सोशल डिस्टेंशिग बनाए रखने की बात कही।\n\nआरडब्ल्यूए पदाधिकारी  शरद चंद ने बताया कि सोसायटी में सील की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सभी के दफ्तर खुल चुके थे लेकिन सील की वजह से सोसायटी में रहने वाले लोग अपने दफ्तर नहीं जा पा रहे थे। सोसायटी में 15 दिनों पूर्व एक निजी चिकित्सक संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसकी वजह से सोसायटी को सील किया गया। हालांकि वह चिकित्सक अब स्वस्थ हो चुके हैं और सोसायटी में संक्रमण का कोई भी दूसरा केस नहीं निकला।  ऐसे में आरडब्ल्यू ने जिला प्रशासन से सील खोले जाने की मांग की थी। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार 14 जून की देर रात सील खोलने के आदेश दिए। रात ही लोगों को इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद सोमवार से सोसायटी व्यवस्थाएं सामान्य हो गई और लोगों ने दफ्तर जाना शुरू किया।\n\n----------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed