{"_id":"6ae8f0cee690ef8693017fc4","slug":"sdrf-teams-from-eight-states-are-showcasing-their-disaster-management-skills-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1014548-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठ राज्यों की एसडीआरएफ टीमें दिखा रहीं आपदा प्रबंधन का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठ राज्यों की एसडीआरएफ टीमें दिखा रहीं आपदा प्रबंधन का हुनर
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) परिसर में आठ राज्यों की राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें आपदा प्रबंधन का हुनर दिखा रही हैं। यहां सोमवार को चार दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय एसडीआरएफ सीबीआरएन प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हुई। इसमें एसडीआरएफ टीमें रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (सीबीआरएन) आपात स्थितियों से निपटने की तकनीकी दक्षता व त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक अनिल बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सीबीआरएन आपदाओं की चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे संवेदनशील खतरों से जन-धन की रक्षा के लिए आपदा प्रबंधन से जुड़े बलों का प्रशिक्षित, तकनीकी रूप से सक्षम और अनुशासित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विभिन्न राज्यों के जवानों को अपनी कार्यकुशलता प्रदर्शित करने के साथ ही आपसी समन्वय मजबूत करने का अवसर मिलता है।
-- --
इन आठ राज्यों की टीमें ले रहीं हिस्सा
प्रतियोगिता में राजस्थान, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गुजरात की एसडीआरएफ टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान टीमें आपदा की स्थिति में बचाव के बेहतर तरीकों और अपने अनुभवों का आदान-प्रदान भी करेंगी।
विज्ञापन
पांच नवंबर को सम्मानित होंगी विजेता टीमें
एनडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार, प्रतियोगिता का समापन पांच नवंबर को महानिदेशक (डीजी) एनडीआरएफ की मौजूदगी में होगा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।