फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SDM said, letter written for arrest of chairman's brother-in-law by mistake

Ghaziabad News: एसडीएम बोले, गलती से चेयरमैन के जेठ की गिरफ्तारी के लिए लिखा पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
SDM said, letter written for arrest of chairman's brother-in-law by mistake
लोनी। अंकुर विहार थाने में दर्ज रिपोर्ट में चेयरमैन रंजीता धामा के जेठ ओमवीर धामा की गिरफ्तारी के आदेश के बाद अधिकारी अब बैकफुट पर आ गए हैं। एसडीएम ने दूसरा पत्र जारी कर विधायक के पत्र को पुलिस तक पहुंचाने की बात कही है। एसडीएम ने कहा कि गलती से गिरफ्तारी के लिए लिखा गया।
विज्ञापन


एसडीएम अरुण दीक्षित ने बताया कि अंकुर विहार एसीपी को पत्र लिखा गया था। उस पत्र की भाषा सही नहीं थी। गलती से गिरफ्तारी की बात लिखी गई। उन्होंने दूसरा पत्र जारी कर दिया है। उनका उद्देश्य सिर्फ इतना था कि विधायक का पत्र मिला है। पुलिस इस मामले को देखे। उन्होंने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के लिखे पत्र की प्रतिलिपि भी भेजी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के तहत कार्रवाई करे।
विज्ञापन

उधर, चेयरमैन रंजीता धामा ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधि के दबाव में आकर कार्य कर रहे हैं। उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। मानसिक शोषण किया जा रहा है। बता दें कि एसडीएम ने पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने नगरपालिका के कर्मचारी तपसी सिंह द्वारा कराए गए मुकदमे में गिरफ्तारी करने के आदेश अंकुर विहार पुलिस को दिए थे। एसडीएम आदेश विधायक के पत्र के बाद में दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में चेयरमैन रंजीता धामा ने भी पत्र जारी कर एसडीएम पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि दो साल से कम की सजा में एसडीएम ने गिरफ्तारी के आदेश दिए थे जबकि इन धाराओं में गिरफ्तारी नहीं है।

यह था मामला



तत्कालीन अधिशासी अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद नगर पालिका लोनी अध्यक्ष रंजीता धामा ने लोनी नगर पालिका में तैनात नायाब मोहर्रिर तपसी सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए थे। तपसी सिंह को पानी की टंकी पर संबद्ध किया था।

मामले में तपसी सिंह ने अंकुर विहार थाने में एक तहरीर देखते हुए बताया कि रंजीता धामा, उनके पति मनोज धामा और परिवार करने सदस्य ने मिलकर उनको लोनी नगर पालिका में उनको धमकी दी थी। इसके अलावा कई आरोप उन पर लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने रंजीता धामा, मनोज धामा और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed