फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scrap dealer cheated of Rs 2 crore

Ghaziabad News: स्क्रैप कारोबारी से दो करोड़ की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Scrap dealer cheated of Rs 2 crore
गाजियाबाद। उत्तराखंड में रहने वाले स्क्रैप कारोबारी ने नगर कोतवाली में कैली भट्ठा में रहने वाले चार व्यापारियों के खिलाफ धोखाधाड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि दो करोड़ रुपये का स्क्रैप उधार लेकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि हरिद्वार के शाहपुर भगवानपुर के रहने वाले मोहम्मद नवाब के मुताबिक वह वर्षों से स्क्रैप का कारोबार करते हैं। उन्होंने कैला भट्ठा में स्थित मलिक ट्रेडर्स के डायरेक्टर यासीन मलिक के साथ भी कई वर्षों तक कारोबार किया। माल उधार लेकर बाद में भुगतान किया जाता था। आरोप है कि यासीन मलिक पर करीब दो करोड़ रुपये की कीमत का स्क्रैप उधार हो गया। उन्होंने कई बार तकादा किया और आपूर्ति भी बंद कर दी। इसके बावजूद भी उनका भुगतान नहीं किया गया। बताया कि 22 जनवरी 2026 को वह रुपयों का तकादा करने कैला भट्ठा पहुंचे। आरोप है कि यासीन मलिक, फैसल व फैज और उनका भांजे गुड्डू ने तकादा करने पर जमीन पर गिरा लिया और लात घूसों से पिटाई की। भविष्य में रुपयों का तकादा करने पर हत्या की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed