फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   School operator misdeed with a minor girl in masuri Ghaziabad police registered a case

शैतान शहादत: मदरसे में छुट्टी के बाद मौलवी करता था छात्रा से दुष्कर्म, देता था मोबाइल दिलाने का झांसा

Sat, 12 Nov 2022 05:20 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 05:20 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में दुष्कर्म किया गया, उसी इमारत में मदरसा भी चलता है, जो 2014 से संचालित है। लोगों ने बताया कि आरोपी शहादत मौलवी भी है।

विज्ञापन
School operator misdeed with a minor girl in masuri Ghaziabad police registered a case
स्कूल संचालक व मौलवी शहादत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के निजी स्कूल के संचालक शहादत ने नाबालिग छात्रा से दो महीने तक दुष्कर्म किया। वह छुट्टी के बाद छात्रा को मोबाइल फोन चलाना सिखाने के बहाने रोक लेता था। उसने छात्रा को धमकी दी थी कि किसी को बताएगी, तो स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई-बहन की हत्या कर लाश नहर में फिंकवा देगा। 

विज्ञापन

छात्रा गुमसुम रहने लगी और स्कूल जाने से मना करने लगी, तो मां को शक हुआ। बेटी से पूछताछ के बाद संचालक की घिनौनी करतूत उजागर हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शहादत फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी थाने के प्रभारी निरीक्षक आरसी पंत ने बताया, जांच में पता चला है कि संचालक ने पहले छेड़खानी की थी। छात्रा चुप रही, तो दुष्कर्म किया। शहादत ने उसे मोबाइल फोन दिलाने का झांसा भी दिया था।
विज्ञापन

मौलवी भी है शहादत...चला रहा मदरसा
पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में दुष्कर्म किया गया, उसी इमारत में मदरसा भी चलता है, जो 2014 से संचालित है। लोगों ने बताया कि आरोपी शहादत मौलवी भी है। स्कूल की मान्यता छठी कक्षा तक की है, पर आठवीं तक कक्षाएं चलती हैं। पुलिस ने बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed