{"_id":"67366c9e71dfa075d304bc87","slug":"school-bus-caught-fire-passersby-saved-16-childrendriver-ran-away-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-113421-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूल बस में लगी आग, राहगीरों ने 16 बच्चों को बचाया...चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूल बस में लगी आग, राहगीरों ने 16 बच्चों को बचाया...चालक भागा
विज्ञापन
कौशांबी। 16 बच्चों को लेकर जा रही दिल्ली के निजी स्कूल की बस में कौशांबी थाने के पीछे बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। बस के पीछे की तरफ से लगी आग कुछ ही पलों में आगे तक पहुंच गई। राहगीरों ने बस को आग का गोला बनता देखा तो दौड़कर मदद के लिए आए। राहगीरों ने ही बच्चों को जलती बस से सकुशल बाहर निकाला। इसी बीच ड्राइवर बस और बच्चों को छोड़कर भाग गया।
राहगीरों की सूचना पर ही दमकल की टीम पहुंची। दमकलकर्मियों ने बताया कि बस में आग की लपटें उठ रही थीं। आग भीषण रूप ले चुकी थी। इसे दो फायर टेंडर से बुझाने में आधा घंटा लगा। इससे पहले ही राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाल लिया था। बच्चे बुरी तरह से डरे हुए थे। उन्होंने राहगीरों के मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया। परिजनों की सूचना पर स्कूल ने दूसरी बस भेज दी। बच्चे उस बस में सवार होकर चले गए।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि श्री श्री रेजिडेंसी होटल के पास उन्होंने बस में आग लगी देखी। यह देखकर उन्होंने बस को रुकवाया। ड्राइवर और उसका एक सहयोगी नीचे उतर आए। उन दोनों ने शुरू में बच्चों को बाहर निकालने में मदद की लेकिन जैसे ही वहां भीड़ जमा होने लगी, दोनों भाग गए।
विज्ञापन
फरिश्ता बनकर आया बाइक सवार युवक
लोगों ने बताया कि बस में लगी आग साफ नजर आ रही थी। लोग ड्राइवर से बस रोकने के लिए कह रहे थे लेकिन, वह शायद सुन नहीं पा रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार युवक आया। वह बाइक को ओवरटेक कर बस के आगे ले गया। उसने ही ड्राइवर से कहकर बस को रुकवाया। उसके कहने पर नगर निगम के सफाईकर्मी और अन्य लोग मदद के लिए जुटे। युवक खुद भी बच्चों को निकालने में शामिल रहा।
बस के रुकते ही मच गई चीख-पुकार
बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली के प्रीत विहार स्थित मदर्स ग्लोबल स्कूल में पढ़ते हैं। निजी बस से स्कूल जाते हैं। रोज की तरह ही बृहस्पतिवार को भी जा रहे थे। उन्हें आग का पता तब चला जब बस रुक गई। बाहर कोहरा था। वे समझ रहे थे कि बस में जो धुआं आ रहा है, वह कोहरा ही है। जैसे ही आग का पता चला, बस के अंदर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने समझाया कि डरो नहीं, एक एक कर बाहर आओ। बाहर निकलने पर जान में जान आई।
बयान
प्रारंभिक छानबीन के आधार पर लग रहा है कि बस में आग शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी। बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। - राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी