{"_id":"574b1f684f1c1b6229108e29","slug":"scholarship-applications-will-get-a-chance-to-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रवृत्ति आवेदन में मिलेगा सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति आवेदन में मिलेगा सुधार का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 30 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
अब छोटी-छोटी गलतियों पर छात्रों की स्कॉलरशिप नहीं अटकेगी। ऑनलाइन आवेदन में सुधार की गुंजाइश न होने पर हजारों की संख्या में छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन
इस वर्ष से इसमें बदलाव किया गया है। नए सॉफ्टवेयर से छात्रों को राहत मिलेगी। आवेदन केबाद तीन दिनों तक छात्रों को अलर्ट मेल आता रहेगा, जिससे वे समझ सकेंगे कि उनके आवेदन में क्या गलती है।
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी परितोष श्रीवास्तव ने बताया कि जब से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं। आवेदन में एक अंक अथवा अक्षर तक की गलती से छात्रों की स्कॉलरशिप रुक जाती थी। परेशानी इसलिए ज्यादा थी क्योंकि एक बार आवेदन किए जाने के बाद उसमें कोई सुधार की गुंजाइश नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
सही साक्ष्य होते हुए अधिकारी व कॉलेज प्रशासन भी आवेदन में सुधार नहीं कर पाते थे जिससे स्कॉलरशिप अटक जाती थी। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि फार्म में जहां-जहां गलतियां होंगी वहां मार्क लगकर आ जाएगा।
इससे छात्र समझ सकेंगे कि आवेदन में कहां गलती है और उसे सुधार सकेंगे। फाइनल प्रिंट निकालने के बाद छात्र आवेदन में कोई फेर-बदल नहीं कर सकेंगे।