फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Schedule of trains from fog ill, six canceled

कोहरे से ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ाया, छह कैंसल

Fri, 30 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Schedule of trains from fog ill, six canceled
ट्रेन। - फोटो : Amar ujala

गाजियाबाद। कानपुर के पास रेल हादसे के बाद कोहरे ने फिर से ट्रेनों का शेड्यूल बिगाड़ कर रख दिया है। बृहस्पतिवार को छह ट्रेनें कैंसल होने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। गाजियाबाद से जाने वाली कानपुर शताब्दी, लखनऊ स्वर्ण शताब्दी के साथ गोमती एक्सप्रेस की अप और डाउन दोनों ट्रेनें कैंसल रहीं।

विज्ञापन


कोहरे के कारण लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें दो से 13 घंटे तक  लेट रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रेन कैंसल होने के बाद यात्रियों को उठानी पड़ी। पहले तत्काल के लिए लाइन में लगकर लोगों ने बुकिंग कराई।
विज्ञापन


फिर लोग ट्रेन कैंसल होने के बाद रिफंड के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। जरूरी काम होने के चलते कई लोगों ने बस की ओर रुख किया। वहीं ट्रेनें लेट होने के कारण प्लेटफार्म पर कड़ाके की ठंड में लोग इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ब्रह्मपुत्र मेल 13:15 घंटे, सुहेल देव एक्सप्रेस 10:30 घंटे, लखनऊ एसी एक्सप्रेस 4:02 घंटे, लखनऊ मेल 3:17 घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस 5:46 घंटे, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस 4:01 घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस 1:40 घंटे, सुशासन एक्सप्रेस 2:39 घंटे, मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस 1:30 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 2:10 घंटे, महामना एक्सप्रेस 6:04 घंटे लेट रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed