फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   scanner is off, the safety of the railway station Ram bharose

स्कैनर हुआ बंद, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा ‘राम भरोसे’

Mon, 26 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
scanner is off, the safety of the railway station Ram bharose
रेलवे स्टेशन - फोटो : demo pic

नए साल पर जहां भीड़ वाले स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, वहीं रेलवे स्टेशन की सुरक्षा अब एक महीने तक ‘राम भरोसे’ रहेगी। एस्केलेटर निर्माण के चलते रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने एफओबी की सीढ़ियां तोड़ दी हैं। इसकी वजह से सिटी साइड पर लगा स्कैनर और डोर मैटल डिटेक्टर बंद हो गए हैं।

विज्ञापन


अब न तो लगेज (बैग इत्यादि) चेक किए जा रहे हैं और न ही लोगों को मेटल डिटेक्टर से चेक किया जा रहा है।एस्केलेटर के निर्माण में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा, ऐसे में तब तक रेलवे स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे रहेगी। हालांकि रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने तोड़ी गई सीढ़ियों के विकल्प के रूप में दूसरी तरफ सीढ़ियां बना दी हैं।
विज्ञापन


अब यात्री दूसरी सीढ़ियों से स्टेशन पर आवागमन कर रहे हैं, लेकिन इन सीढ़ियों पर स्कैनर नहीं लगाया जा सकता। इसके लिए सीढ़ियों के पास कवर्ड स्ट्रक्चर बनाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने अभी स्ट्रक्चर नहीं बनाया है। ऐसे में एस्केलेटर तैयार होने तक स्टेशन की सुरक्षा में ऐसे ही ‘छेद’ बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया का कहना है कि प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी से भी मदद ली जा रही है। स्कैनर बंद रहने तक स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। विशेष चेकिंग भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed