फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Saying that it is not your father's bike that makes you sit, you hit a friend on the head with a brick.

Ghaziabad News: तेरे बाप की बाइक नहीं, जो तुझे बैठाता कहकर, दोस्त के सिर में मार दी ईंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Saying that it is not your father's bike that makes you sit, you hit a friend on the head with a brick.
गाजियाबाद। 27 अक्तूबर को प्रताप विहार में हुई अरुण की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद हुई है। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए तरुण ने बताया कि अरुण को वह बाइक पर बैठकर नहीं लाए थे, जिसकी वजह से वह नाराज हो गया और गाली देने लगा। इस पर आकाश ने यह कहते हुए उसके सिर में ईंट मार दी थी कि बाइक उसके बाप की नहीं है, जो वह उसको बैठाता। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात को चरण सिंह कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने अपने दोस्त तरुण, आकाश और गौरव के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद उन्होंने जुआ खेला, जिसमें अरुण जीत गया था। बाद में चारों खाना लेने के लिए होटल पर गए थे। वहां आकाश, तरुण व गौरव को बाइक पर बैठाकर घर के लिए चल दिया और अरुण कुमार को वहीं पर छोड़ दिया। केए कॉलोनी के पास तीनों रास्ते में खड़े होकर बात कर रहे थे तभी अरुण भी पीछे से आ गया। उसने बाइक पर बैठाकर नहीं लाने की बात कहते हुए तीनों से गाली-गलौज की। इस पर आकाश को गुस्सा आ गया और उसने यह कहते हुए उसके सिर में ईंट मार दी कि बाइक उसके बाप की नहीं है, जो वह उसको बैठाकर लाता। वह ईंट लगने पर जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा। तीनों ने एकमत होकर अरुण कुमार को लात-घूंसों से भी पीटा और उसको मृत समझकर वहां से भाग गए। मामले में अरुण कुमार के जीजा राजकुमार ने 31 अक्तूबर को विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस व अन्य साक्ष्यों के आधार पर तरुण को गिरफ्तार कर लिया। उसने घटना को कबूल किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार आकाश और गौरव को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed