फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   satta ka sangram SP Congress alliance big claim in Ghaziabad lok sabha election

सत्ता का संग्राम: गाजियाबाद में विकास के मुद्दे पर तीखी बहस, BJP की उपलब्धियां; सपा-कांग्रेस गठबंधन का ये दावा

Mon, 15 Apr 2024 06:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 06:18 PM IST
सार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज गाजियाबाद में पहुंचा है। जहां इस लोकसभा क्षेत्र के बारे में कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा के नेताओं से विकास के मुद्दे पर चर्चा की। 

विज्ञापन
satta ka sangram SP Congress alliance big claim in Ghaziabad lok sabha election
सत्ता का संग्राम गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम गाजियाबाद में पहुंचा। जहां इस लोकसभा क्षेत्र के बारे में नेताओं से चर्चा की। चुनावी रथ के जरिए हर लोकसभा सीट पर हर नेता, युवाओं और महिलाओं से बाचीत की जा रही है। सीट के बारे में जाना जा रहा है। गाजियाबाद में चर्चा के दौरान कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व मेयर आशु वर्मा ने कहा कि भाजपा का सदा एक मुद्दा रहा है वो है विकास का मुद्दा। जब हम विकास की बात करते हैं तो उसमें रोजगार अपने आप ही आ जाता है। सड़क, स्वास्थ्य, पीएम आवास योजना में विकास की बात अपने आप आ जाती है। हम दीन दयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा था कि विकास तक होगा जब एक पंक्ति में बैठे आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचेगा और वो यह महसूस करेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के नेताओं के बातचीत की। कांग्रेस नेता ने कहा कि सपा और आम आदमी पार्टी के लोग हमारे साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस का घोषणा पत्र बोलकर सुनाया। उन्होंने दावा किया कि गाजियाबाद की जनता 26 अप्रैल को हमें जीताने जा रही है। 

इसी दौरान बसपा नेता ने कहा कि हमें इनका घोषणा पत्र पढ़ने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। घोषणा पत्र पहले से जारी होते रहे हैं चाहे आजादी के बाद की पार्टी हो या फिर वर्तमान पार्टी। किसी भी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। हमारे घोषणा पत्र में जनता के हित के हिसाब के फैसले लिए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed