फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanitation campaign mayor arrived, returned to see encroachment

स्वच्छता अभियान चलाने पहुंचे मेयर, अतिक्रमण देख लौटे

Sun, 25 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sanitation campaign mayor arrived, returned to see encroachment
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता अभियान चलाने चौपला बाजार पहुंचे महापौर अशु वर्मा अतिक्रमण देख लौट आए। नालियों पर पक्के लेंटर की वजह से सफाई न हो सकी। मेयर के आग्रह के बाद भी दुकानदारों ने नालियों से अतिक्रमण हटाने की पहल न की तो निगम कर्मचारी सड़कों से कचरा साफ कर लौट गए।
विज्ञापन


नगर निगम ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसमें हर दिन अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई मेयर खुद कर रहे हैं। शनिवार सुबह महापौर अशु वर्मा सफाई कर्मचारियों के साथ चौपला बाजार पहुंचे।
विज्ञापन


यहां सड़कों के किनारे बनीं नालियों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इन नालियों में इतनी भी जगह नहीं थी कि सफाई की जा सके। महापौर ने दुकानदारों से आग्रह किया बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर मेयर ने जबरन अतिक्रमण हटवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने बाजार में झाड़ू लगाई और कचरा साफ कर लौट गए। मेयर ने बताया कि यह अभियान फिलहाल एक दिन छोड़कर चलाया जा रहा है। 28 सितंबर से यह प्रतिदिन चलाया जाएगा और 2 अक्तूबर को इसका समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed