फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Complaints after complaints have not been resolved for the past two years

संपूर्ण समाधान दिवस: पिछले दो वर्ष से शिकायत पर शिकायत नहीं मिल रहा समाधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Complaints after complaints have not been resolved for the past two years
गाजियाबाद। पिछले दो वर्ष से सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों के काटने और आवासीय भूमि पर व्यवसायिक गतिविधियों की शिकायत की गई है। नगर-निगम, जीडीए सहित संपूर्ण समाधान दिवस में कई चक्कर लगा चुके हैं लेकिन समाधान नहीं मिला है। यह कहना था विजयनगर निवासी न्यू विजयनगर निवासी सर्वेश शर्मा का। शनिवार को समाधान दिवस में आए सर्वेश शर्मा की शिकायती पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करें लिख कर समाधान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि न्यू विजयनगर सेक्टर-9 में मनोज गर्ग के मकान की बाउंड्री के अंदर 10 पेड़ अशोक और अमरूद के लगे थे जिनको काट दिया गया था। यह जमीन सरकारी है। इसकी शिकायत जीडीए में की गई, नगर-निगम को की गई और वन विभाग को भी की गई लेकिन हर विभाग एक दूसरे के पाले में डाल रहा है। इस विषय पर लगभग 20 शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

शनिवार को आए समाधान दिवस में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की अधिकतर शिकायतें रहीं। विजयनगर निवासी मनोज कुमार ने शिकायत की है कि लोनी के मवई गांव में खसरा संख्या-168 जिसका क्षेत्रफल 6200 है। खतौनी में गोहरा के नाम से यह दर्ज है। उनका आरोप है कि निगम की इस सरकारी जमीन पर राम अवतार शर्मा ने अवैध कब्जा कर उस पर भवन बनाकर किराये पर दे दिया है। इसकी जांच कराकर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। इसी प्रकार दीपक कुमार ने डासना में अरबों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की है। उनका आरोप है कि कुएं की भूमि को अवैध रुप बेचा गया है।
विज्ञापन

25 से अधिक फ्लैट मालिक परेशान
इंदिरापुरम ज्ञानखंड के निवासी राजीव बत्रा सहित अन्य निवासी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम के ज्ञानखंड प्रथम में एक बिल्डर ने बहुमंजिला आवासीय भवन का निर्माण कराया था। बिल्डर ने इसके लिए रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के पास भूखंड गिरवी रखकर लोन लिया था। बाद में ऑथम इन्वेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने लोन और मार्गेज कब्जे में ले लिया था। उस जमीन पर 25 फ्लैट खरीदारों ने लोन लेकर फ्लैट खरीद लिया था और वर्ष 2016 से निवास कर रहे हैं। अब अचानक ऑथम कंपनी की तरफ से पजेशन का नोटिस चस्पा कर दिया गया है जिससे वहां के निवासी परेशान हैं। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों तहसीलों में आईं 189 शिकायतें मौके पर 13 का हुआ निस्तारण
गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 189 शिकायतें आईं जिसमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में सुनवाई हुई वहीं मोदीनगर में एसडीएम अजीत सिंह ने शिकायतें सुनी। लोनी तहसील में एसडीएम अजीत सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई हुई।

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 35 शिकायतें आईं जिसमें से मौके पर छह का निस्तारण किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी विकास कश्यप, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं में 90 शिकायतें मिलीं जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। लोनी तहसील में कुल 64 शिकायतें रहीं जिसमें से चार शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed