{"_id":"6acfcae6fc11f46cdd04c79e","slug":"samples-of-sauces-and-mixed-spices-were-collected-614-kg-of-material-was-seized-due-to-suspected-adulteration-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1005-150340-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सॉस और मिक्स मसाले के नमूने लिए, मिलावट की आशंका पर 614 किलो सामग्री सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सॉस और मिक्स मसाले के नमूने लिए, मिलावट की आशंका पर 614 किलो सामग्री सीज
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार शाम नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित परशुराम कॉलोनी में पवित्रा ट्रेडर्स पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने सॉस और मिक्स मसाले के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं, केमिकल की मिलावट के संदेह में 614 किलोग्राम सॉस और मिक्स मसाला सीज कर दिया गया। विभाग की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब और डीएम कविता मीना के आदेश पर टीम ने कार्रवाई की। सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान से कॉन्टिनेंटल सॉस के माई फ्रेश और केशव गोल्ड ब्रांड के एक-एक नमूने लिए गए। सॉस में केमिकल की मिलावट की आशंका के चलते टीम ने करीब 28,600 रुपये कीमत की कुल 344 किलोग्राम सॉस सीज कर दी।
इसके अलावा, टीम ने प्रतिष्ठान से मिक्स मसाले के दो नमूने भी लिए। मौके पर मिलावट की आशंका के चलते लगभग 270 किलोग्राम मिक्स मसाला सीज किया गया। इसकी कीमत करीब 16,200 रुपये आंकी गई है। विभाग ने कुल 614 किलोग्राम सॉस और मिक्स मसाला सीज किया, जिसकी कुल कीमत 44,800 रुपये है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।