फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sambhal Violence SP MP Harendra Singh Malik and Ziaur Rahman Barq stopped by police at Delhi-Ghaziabad border

Sambhal Violence: गाजियाबाद बॉर्डर पर रोके गए सपा सांसद हरेंद्र मलिक और जिया-उर-रहमान, संभल जाने पर अड़ा दल

Sat, 30 Nov 2024 01:19 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Nov 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Sambhal Violence SP MP Harendra Singh Malik and Ziaur Rahman Barq stopped by police at Delhi-Ghaziabad border
MP Harendra Singh Malik - फोटो : ANI
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सपा नेताओं के दल को पुलिस ने रोक लिया। सपा के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और सांसद जिया उर्र रहमान बर्क, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और इकरा हसन को रोक दिया गया है। सपा के दल संभल जाने पर अड़ा है। हाईवे पर पुलिस सख्ती से चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को निकलने दे रही है। हापुड़ में संभल जा रही केराना सांसद इकरा हसन को पुलिस अधिकारियों ने समझा कर टोल प्लाजा से वापस भेजा।
विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि "उन्होंने हमें रोक लिया है और कह रहे हैं कि अधिकारी हमसे बात करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार, संसद सदस्य को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव से ऊपर माना जाना चाहिए। दुर्भाग्य से, हमें एसीपी से बातचीत करने से रोक दिया गया है। हम एसीपी के आने का इंतजार कर रहे हैं"
विज्ञापन


उधर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को आवास के बाहर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रतिनिधिमंडल संभल का दौरा करना चाहता था, जहां 24 नवंबर को हिंसा भड़की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है (कि पुलिस ने हमें रोका है)। जब सर्वेक्षण किया जा रहा था (शाही जामा मस्जिद में) तो यूपी पुलिस को धैर्य रखना चाहिए था... अब जब हम शांति की अपील करने और लोगों का हालचाल पूछने (संभल) जा रहे हैं, तो वे हमें रोक रहे हैं। 

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि "उन्होंने (यूपी पुलिस) हमें जबरन रोका और जाने नहीं दे रहे हैं। जनता को बहुत असुविधा हो रही है। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे कि वे किस तरह संविधान का अपमान कर रहे हैं... अब हम वापस दिल्ली जा रहे हैं और हम इस मुद्दे को संसद में जोरदार तरीके से उठाएंगे"

सपा प्रतिनिधिमंडल के संभल दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि "भारी पुलिस लगा दी गई है। जिन पांच लोगों की हत्या हुई है उनके परिवार के लोग बहुत दुखी हैं। हम उनसे मिलकर सांत्वना देंगे। घायलों से मुलाकात करेंगे, हमारी मांग है की वहां के DM और SP को हटाया जाए और हाई कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराई जाए,अगर हम लोगों को वहां जाने से रोका गया तो हम धरना करेंगे।

'अखिलेश यादव को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए'

मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि "समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। संभल की घटना समाजवादी पार्टी के संरक्षित अपराधियों की देन है। जो संभल के अपराधी हैं, वो सब समाजवादी हैं। अखिलेश यादव को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed