फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salon owner murdered by friend, police solved the case within 12 hours

Ghaziabad News: दोस्त ने की थी सैलून संचालक की हत्या, 12 घंटे में किया पुलिस ने खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Salon owner murdered by friend, police solved the case within 12 hours
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार की रात हुई सैलून संचालक शमीम की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शमीम के ही दोस्तो को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह शराब के नशे में मृतक द्वारा की गई अमर्यादित हरकत और गाली-गलौज करना सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त ईंट और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी शमीम अहमद (45) का शव 18 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के बाहर से मिला था। शमीम के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गांव गिनौरा शेख जाने वाले रास्ते से सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सोहेल ने बताया कि वह और शमीम पुराने परिचित थे। घटना वाली रात वह शमीम की दुकान पर बाल कटवाने गया था, जिसके बाद दोनों ने साथ में शराब पीने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहेल ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे दोनों ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक सूने निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। वहां, दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में शमीम ने सोहेल के साथ गलत काम करने की कोशिश की। जब सोहेल ने विरोध किया तो शमीम ने गालियां देना शुरू कर दिया।
गाली-गलौज से आक्रोशित सोहेल ने पास में ही पड़ी एक ईंट से शमीम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शमीम के लहूलुहान होकर गिरने के बाद सोहेल उसका मोबाइल फोन लेकर गेट के ऊपर से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



फोन नहीं किया था बंद.. कर रहा था परिजनों को गुमराह

शमीम का फोन लेने के बाद आरोपी सोहेल फरार हो गया था। देर रात तक शमीम के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और कई बार फोन मिलाया। सोहेल ने अधिकतर समय फोन रिसीव भी किया, लेकिन वह परिजनों को बरगलाता रहा। कभी अपना नाम कुछ बताता तो कभी कुछ और बताता था।
इस दौरान शमीम की दुकान पर काम करने वाले एक शख्स ने परिजनों को सोहेल के बारे में बताया था कि मंगलवार रात को वह बाल बनवाने के लिए आया था। इसके बाद शमीम उसके साथ चले गए थे। परिजनों ने जब शमीम के फोन पर कॉल कर सोहेल का नाम लेकर बातचीत करने की कोशिश की तो उसने परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता भी की थी।









कोट...

शमीम के परिचित युवक सोहेल ने ही सिर कुचल कर हत्या की है। हत्या का कारण शराब के नशे में शमीम द्वारा गलत काम करने की कोशिश करना और अभद्रता करना सामने आया है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed