फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sales of GDA flats increased due to launch of RapidX

Ghaziabad News: रैपिडएक्स की शुरूआत से जीडीए के फ्लैटों की बढ़ी बिक्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sales of GDA flats increased due to launch of RapidX
गाजियाबाद रैपिड एक्स स्टेशन। संवाद
गाजियाबाद। रैपिडएक्स ट्रेनों का संचालन शुरू होने की तैयारी से रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आ गई है। इसका फायदा जीडीए को भी मिलना शुरू हो गया है। जीडीए की जिन संपत्तियों को खरीदार नहीं मिल रहे थे, पहले आओ-पहले पाओ की स्कीम शुरू होने के शुरुआती चार दिन में ही इनमें से 38 फ्लैट बिक गए हैं। सबसे ज्यादा खरीदार मधुबन-बापूधाम और सिहानी गेट थाने के पास बने चंद्रशिला अपार्टमेंट के फ्लैटों को मिले हैं। माना जा रहा है कि कई साल से अधूरे पड़े मधुबन-बापूधाम आरओबी का निर्माण दोबारा शुरू हो जाने और रैपिडएक्स स्टेशन के नजदीक होने की वजह से इस कॉलोनी में संपत्ति खरीदारों की दिलचस्पी इसमें बढ़ी है। मधुबन-बापूधाम कॉलोनी से महज 700 मीटर की दूरी पर रैपिडएक्स का दुहाई स्टेशन मौजूद है।
विज्ञापन

जीडीए के अपर सचिव व संपत्ति प्रभारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ स्कीम लांच होने के बाद जीडीए की संपत्तियों को खरीदने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। 38 फ्लैटों की बिक्री हो चुकी है, जबकि रोजाना 100 से ज्यादा लोग स्कीम की जानकारी लेने जीडीए कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed