फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Saints face each episode Kairana getaway

कैराना पलायन पर आमने-सामने आए संत, आचार्य प्रमोद की सुरक्षा बढ़ी

Sun, 26 Jun 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
Saints face each episode Kairana getaway
- फोटो : अमर उजाला

कैराना पलायन प्रकरण में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपने वाले संतों को धमकी दिए जाने के मामले में हालांकि पुलिस की जांच एफआईआर दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ी है, लेकिन इस मामले को लेकर दोनों ही पक्ष आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का अपनी रिपोर्ट को सही ठहराते हुए कहना है कि यह किस तरह का हिंदुत्व है, जो संत महात्माओं को गालियां देता है। यह वह विचारधारा है, जिसकी वजह से महात्मा गांधी की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


कैराना के मुद्दे का सियासी फायदा उठाने के लिए देश को दंगे की आग में नहीं झोंका जा सकता है। सच बोलने के लिए अगर शहीद होना पड़ेगा तो वह बलिदान देने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक और डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने धमकी दिए जाने से स्पष्ट इंकार करते हुए कहा है कि प्रमोद कृष्णम, चक्रपाणी महाराज और कल्याण देव से उनकी फोन पर बात हुई थी, लेकिन इसमें जान से मारने की या किसी भी प्रकार की धमकी नहीं दी गई थी। 

पुलिस ने बढ़ाई आचार्य प्रमोद कृष्णम की सुरक्षा

Saints face each episode Kairana getaway
संतगण यह सब सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में कर रहे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट को जनता ने नकार दिया है, इसलिए यह ड्रामा कर रहे हैं। इनकी इस हरकत से संत समाज कलंकित हो रहा है।

पुलिस ने भारतीय संत समिति के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में आचार्य प्रमोद कृष्णम का आवास है। उन्हें घर से बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचना देनी होगी।

उनकी सुरक्षा में दो पीसीआर तैनात की गई हैं। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया है कि आचार्य शुक्रवार रात को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से राजेंद्र नगर स्थित घर पहुंचे थे। उन्हें धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते सुरक्षा बढ़ाई गई है।

 

फोन पर दी गई चक्रपाणी महाराज को धमकी

Saints face each episode Kairana getaway

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणी महाराज ने बताया कि उन्हें भी फोन पर धमकी दी गई थी। धमकी देने वाला खुद को नरसिंहानंद सरस्वती बता रहा था। कह रहा था कि चाहे कितनी भी सुरक्षा में रहो, तुम्हें बम से उड़ा देंगे।

यह है मामला : शुक्रवार रात नगर कोतवाली में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कैराना पलायन प्रकरण की जांच के लिए उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया था, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपकर शुक्रवार शाम वह चक्रपाणी महाराज और स्वामी कल्याण देव के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ से गाजियाबाद लौट रहे थे।

अलीगढ़ के पास शाम 5:34 बजे स्वामी कल्याण देव के फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके (आचार्य प्रमोद कृष्णम) मोबाइल पर 6:14 बजे कॉल आई। फोन करने वाले ने उन्हें भी गालियां दीं और कैराना रिपोर्ट का विरोध करते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed