{"_id":"57e424c44f1c1bb770a83534","slug":"said-yesterday-blocked-the-delhi-saharanpur-route","type":"story","status":"publish","title_hn":" कल दिल्ली-सहारनपुर रूट रहेगा ब्लॉक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल दिल्ली-सहारनपुर रूट रहेगा ब्लॉक
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-लोनी-शामली-सहारनपुर रेल रूट पर शनिवार से ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। इस रूट पर रेलवे सुरक्षा को और बेहतर बनाने के मकसद से 21 लो-लेवल सब-वे का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए 24 सितंबर से 12 नवंबर के बीच सात दिन इस रूट पर मेगा ब्लॉक रहेगा। निर्धारित तारीखों पर 5:30 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेनों को बड़ौत और शामली में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
दिल्ली-हरिद्वार के बीच चलने वाली चार ट्रेनों को आधे घंटे से 2 घंटे तक बीच के स्टेशनों पर रोका जाएगा। ऐसे में लोनी, दिल्ली से शामली, सहारनपुर और हरिद्वार की ओर अप-डाउन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली डीईएमयू (74021/24) दिल्ली से सिर्फ बड़ौत तक जाएगी। बड़ौत से सहारनपुर के बीच यह ट्रेन 24 सितंबर के बाद 1, 15 व 22 अक्तूबर को और 5 नवंबर को शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। 8 अक्तूबर और 12 नवंबर को यह ट्रेन दिल्ली से शामली तक जाएगी और यहां से सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी।
24 सितंबर, 1, 15 व 22 अक्तूबर और 5 नवंबर को सहारनपुर-दिल्ली-सहारनपुर (51910/11) डीईएमयू ट्रेन सहारनपुर से शामली के बीच चलेगी। शामली से दिल्ली के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-हरिद्वार (54475) 24 सितंबर, 1, 15 व 22 अक्तूबर और 5 नवंबर को दिल्ली से रवाना होकर कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर दो घंटे रोकी जाएगी। वापसी में यह ट्रेन शामली स्टेशन पर दो घंटे रोकी जाएगी। इसी तरह 8 अक्तूबर और 12 नवंबर को यह ट्रेन दोनों ओर से शामली स्टेशन पर रोकी जाएगी।