{"_id":"65e62b29256ffea73000dc3c","slug":"sahibabad-railway-underpass-filled-with-water-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1005-106975-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में भरा पानी
विज्ञापन
-पांच किलोमीटर घूमकर गये लोग
साहिबाबाद। साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में सोमवार को भी बारिश का पानी भरा रहा। अंडरपास होकर आवागमन करने वाले हजारों लोगों को परेशानी हुई। लोगों को पांच किलोमीटर से ज्यादा घूमकर मोहननगर तिराहे होते हुए आवागमन करना पड़ा। राजेंद्र नगर निवासी आरके पाठक ने बताया कि सोमवार सुबह को साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में पानी भरा हुआ मिला। इस कारण अंडरपास से होकर आवागमन नहीं हो सका। बाइक से ही मोहननगर होते हुए इंदिरापुरम पहुंचना पड़ा। लोनी निवासी राजेश पाल ने बताया कि सीआइएसएफ रोड जाने के लिए मोहननगर होकर सुबह शाम आवागमन करना पड़ा। अंडरपास में पानी भरा होने के कारण सुबह कार्यालय पहुंचने में भी देरी हुई।
-- -- -- -- -
एक सप्ताह से भरा सीवर का पानी, शिकायत
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 16बी में मकान नंबर 43 के आसपास एक सप्ताह से सीवर का पानी भरा हुआ है। लोगों को गंदगी व बदबू का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम अधिकारी सफाई नहीं करा पाए हैं। स्थानीय निवासी रितु गर्ग ने बताया कि मकान नंबर 44 बंद है। इसमें सीवर का पानी भरा हुआ है। इसकी निगम अधिकारियों से दो बार शिकायत की जा चुकी है। सोमवार को भी शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं कराया गया है। इस कारण मच्छर मक्खी का प्रकोप बढ़ गया है। संवाद