{"_id":"606978019927485e4e71f2eb","slug":"sahibabad-journalist-accuses-bjp-leader-deepak-parashar-for-attacking-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोप, पत्रकार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोप, पत्रकार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
Sun, 04 Apr 2021 01:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में भाजपा नेता द्वारा एक पत्रकार से मारपीट और उसपर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाले एक पत्रकार ने पुलिस को दी गई शिकायत में पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और भाजपा के नेता दिपक पाराशर पर आरोप लगाया है कि वह अपनी पहुंच का हवाला देते हुए लोगों से बदतमीजी करते हैं।
विज्ञापन
पत्रकार ने बताया कि एक दिन आरोपी दिपक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे को परेशान करने लगा। जब वह बेटे को बचाने पहुंचा तो आरोपी ने अपने लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी दीपक के कहने पर एक बाउंसर ने उसपर पिस्तौल तान दी थी और गोली मारने की वाला था, लेकिन छीना-झपटी में पिस्तौल गिर गई। इसी दौरान डीएलएफ पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और उसे बचाया।
विज्ञापन