फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sahibabad and Guldhar RRTS stations get net-zero energy rating

Ghaziabad News: साहिबाबाद और गुलधर आरआरटीएस स्टेशन को मिली नेट-जीरो एनर्जी रेटिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Sahibabad and Guldhar RRTS stations get net-zero energy rating
साहिबाबाद। एनसीआरटीसी को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद और गुलधर स्टेशन को आईजीबीसी द्वारा प्लेटिनम रेटेड नेट-जीरो एनर्जी (ऑपरेशन) रेटिंग से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बंगलूरू में इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा आयोजित ग्रीन बिल्डिंग सम्मेलन 2024 में प्रदान किया गया है। देश में ऐसा पहली बार है कि किसी स्टेशन को नेट जीरो एनर्जी (ऑपरेशन) रेटिंग से सम्मानित किया गया है। वहीं, इस सम्मेलन में गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन को ग्रीन स्टेशन श्रेणी में आईजीबीसी की प्लेटिनम रेटिंग दी गई। एनसीआरटीसी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि साहिबाबाद और गुलधर आरआरटीएस स्टेशन के लिए नेट-जीरो रेटिंग का मतलब है कि इन दोनों स्टेशनों पर लगे इनहाउस सोलर रूफ टॉप प्लांट, इन स्टेशनों की विद्युत खपत से ज्यादा ऊर्जा पैदा कर रहे हैं और पैदा की गई अतिरिक्त ऊर्जा का इस्तेमाल एनसीआरटीसी सिस्टम की दूसरी इलेक्ट्रिकल जरूरतों की आपूर्ति के लिए किया जा रहा है। यह सम्मान एनसीआरटीसी की सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि एनसीआरटीसी ने सभी प्रमुख संस्थानों जिनमें डिपो, स्टेशन, रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) और अन्य इमारतों को आईजीबीसी के साथ पंजीकृत किया हैं। वर्तमान में एनसीआरटीसी इन-हाउस सौर ऊर्जा का चार मेगावाट पीक उत्पन्न करता है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 4,000 टन से अधिक की वार्षिक कमी लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed