फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Safety measures ignored in multi-storey houses owned by criminals; multiple departments to conduct investigations.

Ghaziabad News: अपराधियों के बहुमंजिला मकानों में सुरक्षा नजरंदाज, कई विभाग करेंगे जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Safety measures ignored in multi-storey houses owned by criminals; multiple departments to conduct investigations.
खोड़ा। पुलिस ने खोड़ा में रहने वाले 10 ऐसे अपराधियों के नाम चिह्नित किए हैं जिनके अलग-अलग इलाके में बहुमंजिला मकान हैं। इन सभी की संपत्ति से लेकर अलग-अलग विभागों से ली गई अनुमति की जांच के लिए संस्तुति की गई है। अब प्रशासन की तरफ से सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। वहीं, दो दिन बाद 16 जून को खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के मुख्यारोपी असद के मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य मुददों पर पुलिस तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


सूर्या हत्याकांड के बाद से खोड़ा में चल रहे अपराधी सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 10 अपराधियों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट व पूरी जानकारी प्रशासन को भेजी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अपराधियों के बहुमंजिला मकान खोड़ा के अलग-अलग इलाकों में बने हैं। इन सभी में करीब 250 से अधिक किरायेदार रह रहे हैं और इतने लोगों की जान से हर रोज खिलवाड़ होता है। वहां पर न तो अग्निशमन सुरक्षा मानक पूरे हैं और न ही विद्युत सुरक्षा का कोई इंतजाम किया गया। सभी मकान मालिकों को नोटिस भेजे जाएंगे। वहीं, प्रशासन की जांच में अगर संपत्ति अवैध पाई जाती है तो उसको ध्वस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

असद के मकान का नया खरीददार हुआ पेश
सूर्या हत्याकांड के बाद 30 मई को असद के पिता नवाब के नाम पर मौजूद मकान सरकारी जमीन पर होने की बात कहकर नोटिस चस्पा किया गया था। आगामी 16 जून को उसका ध्वस्तीकरण किया जाना है। वहीं सूत्रों के अनुसार जिस प्रॉपर्टी डीलर ने मकान खरीदा है वह प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पेश हुआ है। हालांकि संपत्ति उसकी है वह प्रमाण नहीं दिखा सका। इसलिए मकान का ध्वस्तीकरण होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
10 से अधिक मुकदमे वाले अपराधियों की सूची प्रशासन को भेज दी गई है।अब प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।--- अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed