फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sachin died due to food getting stuck in his throat.

Ghaziabad News: गले में खाद्य पदार्थ फंसने से हुई थी सचिन की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sachin died due to food getting stuck in his throat.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव निवासी सचिन भाटी (22) की मौत गले में खाद्य पदार्थ फंसने और सांस रुकने की वजह से होने की बात सामने आई है। हालांकि गले में क्या चीज फंसी इसकी आधिकारिक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गले में हड्डी फंसने की बात भी सामने आई है। वहीं जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था उनसे भी पूछताछ में पार्टी के दौरान अचानक फंदा लगने और गले में कुछ फंसने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


12 जनवरी की दोपहर सचिन भाटी अपने दोस्त के साथ दिल्ली गया था। शाम करीब छह बजे पांच अज्ञात लोग उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर फेंक गए। परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सचिन के भाई क्रिश ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। 13 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे ने नितिश शर्मा उर्फ कल्लू, हैदर, बंटी, लाडी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पार्टी के दौरान हादसा होने की बात कही। उन्होंने पुलिस को बताया कि सीमापुरी में सचिन अपने साथियों के साथ पार्टी में बैठा था। इस दौरान उसने कुछ खाया और अचानक उसे फंदा लग गया। उन्होंने गले में फंसी चीज को बाहर निकालने का प्रयास तो किया लेकिन तभी सचिन बेहोश हो गया। आनन-फानन में सभी सचिन को लाकर घर छोड़ गए। वहीं सूत्रों का कहना यह भी है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गले में कुछ फंसने और सांस रुकने की वजह से मौत की वजह सामने आई है।
विज्ञापन


परिजनों ने मांगे साक्ष्य
एक तरफ जहां गले में खाद्य पदार्थ फंसने से मौत की बात सामने आ रही है वहीं दूसरी तरफ परिवार वालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विश्वास करने की बात कही है। सचिन के चाचा राजकुमार ने कहा कि अगर गले में कुछ फंसा है तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पुष्टि होगी। साथ ही जिस जगह ऐसा हुआ है, पुलिस उस स्थान की सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले और उन्हें दिखाए। हमारा आरोप अभी भी हत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि अभी तक की जांच व पूछताछ में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। गले में क्या चीज फंसी इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की विवेचना फिलहाल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed