{"_id":"6a0e114674aad6d0490cae4f","slug":"rusks-were-being-prepared-from-expired-flour-the-food-safety-department-seized-the-goods-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-890635-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक्सपायर मैदा से तैयार हो रहे थे रस्क, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक्सपायर मैदा से तैयार हो रहे थे रस्क, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया माल
विज्ञापन
गाजियाबाद। अगर आप चाय की चुस्की के साथ रस्क लेना पसंद करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोनी की ट्रॉनिका सिटी स्थित एक बेकरी यूनिट पर छापा मारकर एक्सपायर मैदा और उससे तैयार रस्क बरामद किए हैं। विभाग ने मौके से बड़ी मात्रा में खराब गुणवत्ता का खाद्य सामग्री जब्त कर जांच के लिए सैंपल भेजे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य आशुतोष राय ने बताया कि सूचना मिलने पर मैसर्स अंकुर फूड प्रोडक्ट्स की यूनिट में जांच की गई। वहां 93 किलोग्राम एक्सपायर हो चुका मैदा मिला। इसी मैदा से तैयार रस्क के बॉक्स भी यूनिट में रखे पाए गए, 93 बॉक्स रस्क जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि फर्म दिल्ली के दयालपुर निवासी पंकज कुमार के नाम पर संचालित है। सभी उत्पादों के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। जब्त सामग्री को बृहस्पतिवार को नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
गंदगी के बीच चल रहा था उत्पादन
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार यूनिट में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। उत्पादन क्षेत्र में गंदगी फैली हुई थी और खाद्य सामग्री अस्वच्छ माहौल में रखी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि एक्सपायर मैदा से बने उत्पादों का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
पेट संबंधी बीमारियों का खतरा
सहायक आयुक्त ने बताया कि पुराने और खराब मैदा से बने उत्पाद खाने पर गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि मैदा में फफूंद लग चुकी हो तो फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। विभाग अब इस तरह की अन्य इकाइयों की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।