फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rural police recovered 250 mobile phones and returned them

Ghaziabad News: 250 मोबाइल फोन बरामद कर ग्रामीण पुलिस ने लाैटाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rural police recovered 250 mobile phones and returned them
गाजियाबाद। पुलिस लाइन स्थित सभागार में ऐसे लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए, जो एक या दो साल पहले मोबाइल गवां चुके थे। किसी का मोबाइल चोरी हो गया था तो किसी का झपटमारों ने छीन लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात जैसे इन पीड़ितों के पास पुलिस का फोन पहुंचा कि आपका चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया है तो उनके चेहरे पर खुशी की चमक दिखी। शनिवार को 250 लोगों को उनके गुम मोबाइल लौटाए गए।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों पर मोबाइल चोरी, झपटमारी, लूट व मोबाइल खोने आदि की पीड़ितों ने शिकायतें दर्ज कराईं थी। ग्रामीण जोन साइबर, सर्विलांस से सात थानों की पुलिस ने मोबाइल खोजने की मुहिम शुरू की। तकनीकी सहायता से सातों टीमें 250 मोबाइल फोन बरामद करने में कामयाब हो गई हैं। इनमें मसूरी थाना पुलिस ने सर्वाधिक 71 मोबाइल खोज निकाले हैं। इसके साथ ही लोनी 16, ट्रोनिका सिटी 8, अंकुर विहार 30, लोनी बॉर्डर 15, मसूरी 71, मुरादनगर 30, और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने 50 गुम मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed