{"_id":"57dedd3e4f1c1b0e4ea82818","slug":"running-world-square-mall-hookah-bar-was-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में चल रहा हुक्का बार बंद कराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में चल रहा हुक्का बार बंद कराया
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हुक्का बार
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर स्थित वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में चल रहे अवैध हुक्का बार को रविवार दोपहर पुलिस ने बंद करवाते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस-प्रशासन से बचकर हुक्का बार चला रहा था। बार से हुक्के और तंबाकू आदि बरामद किया गया है।
पिछले दिनों अमर उजाला ने शहर में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बारों की पोल खोलते हुए दिखाया था कि यहां कैसे नाबालिग बच्चों को नशे की लत लगाई जाती है। इसके बाद प्रशासन जागा और आदित्य मॉल और वैशाली के हुक्का बारों को बंद करवाते हुए संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान शहर के अन्य हुक्का बार संचालकों ने अपने बार बंद कर दिए थे। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि वर्ल्ड स्क्वायर मॉल स्थित कैफे सेल्फी हुक्का बार चल रहा है। पुलिस टीम ने छापेमारी की तो बार में बड़ी संख्या में युवक मिले।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही सभी भाग निकले। पुलिस टीम ने संचालक को तुरंत हिरासत में लेकर जांच की, तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने संचालक हैदर को गिरफ्तार कर लिया और बार को बंद करवा दिया।
एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि बार से हुक्के और अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए भिजवाया गया है।
कुछ दिन बंद हुए अब चोरी छिपे चल रहे बार
सूत्रों की मानें तो कार्रवाई के दौरान वैशाली, कौशांबी, शालीमार गार्डन और मोहन नगर स्थित हुक्का बार बंद कर दिए गए थे। कार्रवाई को कुछ ही दिन बीते हैं कि संचालक चोरी छिपे हुक्का बार चला रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि सूचना मिलते ही हुक्का बारों को बंद करवाकर संचालकों पर एफआईआर करवाई जाती है।
व्हाट्स एप के जरिए होता था कारोबार
पुलिस जांच में सामने आया है कि हुक्का बार के सामने किसी प्रकार का बोर्ड नहीं लगा था। बार के बाहर एक बोर्ड पर सिर्फ कैफे सेल्फी लिखा था। जबकि पकड़े गए मैनेजर के मोबाइल की जांच में सामने आया है कि व्हाट्स एप के जरिए बार की फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाया जाता था। पुलिस ने संचालक के दो मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि संचालक कई हुक्का बार गिरोह से जुड़ा हो सकता है।