फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 9.40 lakh grabbed on the pretext of earning double profit on investment in housing scheme

Ghaziabad News: हाउसिंग स्कीम में निवेश पर दोगुना मुनाफा कमाने के बहाने 9.40 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rs 9.40 lakh grabbed on the pretext of earning double profit on investment in housing scheme
कौशांबी। वैशाली में चार लोगों ने ग्रेटर नोएडा निवासी लेखराम को जमीन में निवेश पर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 9 लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप है कि तय समय के बाद भी आरोपियों ने उन्हें रकम नहीं दी। तकादा करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर पूरी रकम हड़प ली। कौशांबी थाने में एक महिला और तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैशाली में साईं मंदिर के पास रहने वाले विकास नाम के युवक ने मुलाकात की थी। विकास ने उन्हें पूजापाठ के बहाने घर बुला कर हाउसिंग स्कीम में निवेश पर मुनाफा कमाने के बारे में बताया। उन्हें बताया कि वैशाली में मकान के अलावा वैशाली सेक्टर-1 में एक बड़ा प्लाट भी है। यदि वह जमीन में निवेश करेंगे तो उन्हें प्लाटिंग के बाद दोगुना मुनाफा दिया जाएगा। आरोप है कि विकास के साथ चंद्रपाल,सुनीता और आकाश ने एक धार्मिक स्थल के लिए जमीन खरीदने के लिए उनसे दस लाख रुपये मांगे। तब उन्होंने अपनी जमीन बेची और दोस्तों से मदद लेकर 9 लाख 40 हजार रुपये की रकम आरोपियों को दी।
विज्ञापन

अब उनका कहना है कि कुछ महीनों बाद जब तय समय में उन्होंने सुनीता, विकास और आकाश से रुपये मांगे तो वे बातों को नजरअंदाज करने गले। उनका आरोप यह भी है कि 19 जनवरी को कौशांबी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। आकाश नाम के आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा आरोपी ने उन्हें 10 लाख रुपये के एक चेक 60 हजार रुपये हर्जाना जोड़कर दिया था लेकिन जब उन्होंने बैंक में चेक जमा किया तो पता चला कि आकाश का बैंक अकाउंट बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोबारा रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के बैंक खाते और लेन-देन के हिसाब की जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed