फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 34.50 lakh snatched from retired deputy manager of insurance company

Ghaziabad News: बीमा कंपनी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर से 34.50 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Rs 34.50 lakh snatched from retired deputy manager of insurance company
कौशांबी। कौशांबी में बीमा कंपनी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर को ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफा कमाने के बहाने पिता-पुत्र ने 34 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने उनसे कॉल पर बात करना बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस लेन-देन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अनिल कुमार मेहरा ने बताया कि वकील राणा ने अपने बेटे अथर राणा के साथ कुछ महीने पहले उनकी बिल्डिंग में ट्रेडिंग और बिजनेस का काम शुरू किया था। दोनों ने एक दिन उन्हें ट्रेडिंग में निवेश पर अच्छा मुनाफा करने की बात कही। इसके बाद उनसे 19 लाख 50 हजार रुपये निवेश कराकर 97 हजार 500 रुपये मुनाफा कमाने का झांसा दिया। कुछ समय बाद उन्हें दोबारा एक लाख रुपये मुनाफा कमाने के बहाने 15 लाख रुपये निवेश करा लिए। उन्होंने निवेश की रकम में परिवार के अन्य लोगों से भी मदद ली थी। तय समय बीतने के बाद जब उन्होंने मुनाफा और निवेश की रकम मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि अथर राणा ने उनके साथ लिखित अनुबंध किया हुआ है। उस पर आरोपी के हस्ताक्षर भी हैं। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेन-देन और कागजात की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed