{"_id":"670d7862c836bcc21c0ce154","slug":"rs-15000-looted-in-the-name-of-online-truck-booking-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-488789-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑनलाइन ट्रक बुकिंग के नाम पर 15 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑनलाइन ट्रक बुकिंग के नाम पर 15 हजार हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रक की बुकिंग के नाम पर 15 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में फर्म में कार्यरत प्रशांत ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में अमृत स्टील कंपाउंड स्थित फर्म में कार्यरत प्रशांत ने बताया कि फर्म का माल मंगवाने के लिए ट्रांसपोर्टर से वाहन किराए पर लेते हैं। सात नवंबर को उन्होंने शिव गंगा ट्रांसपोर्ट से ट्रक बुक किया, इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से शिव गंगा ट्रांसपोर्ट में कार्यरत सौरभ उर्फ सोम दिवाकर को 15 हजार रुपये दिए। रुपये लेने के बाद साैरभ ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और ट्रक भी नहीं भेजा। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
होटल संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में एक होटल संचालक से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले में शास्त्रीनगर के रहने वाले कैलाशचंद्र शर्मा ने एक महिला चिकित्सक व उनके बेटे के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर में ही उनका होटल है। वह 22 साल से होटल चला रहे हैं। होटल के पास ही डॉ.ललिता यादव अपने बेटे अर्जुन के साथ रहती हैं। आरोप है कि उन्होंने आठ फरवरी को उनसे 25 लाख रुपये की मांग की और धमकी देते हुए कहा कि यदि रुपये नहीं दिए तो होटल को बंद करा दिया जाएगा। मामले में पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद