फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RRTS Corridor Update Parking fee fixed at stations

RRTS Corridor Update: स्टेशनों पर पार्किंग का शुल्क हुआ तय, जानें बाइक-कार खड़ी करने पर कितने रुपये देने होंगे

Thu, 18 Jul 2024 08:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Jul 2024 08:06 PM IST
सार

आरआरटीएस ने स्टेशनों की पार्किंग का शुल्क जारी कर दिया है। पार्किंग में आठ हजार वाहन खड़े हो सकेंगे।

विज्ञापन
RRTS Corridor Update Parking fee fixed at stations
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रैपिड स्टेशनों पर वाहनों की पार्किंग का शुल्क आरआरटीएस ने तय कर दिया है। स्टेशन पर 10 मिनट तक वाहन खड़ा करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद छह घंटे तक का किराया वसूल किया जाएगा। दो पहिया वाहन का 10 और चार पहिया वाहन का 25 रुपये शुल्क लगेगा। छह से 12 घंटे का शुल्क इसका दोगुना किया गया है। किराया सूची जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन

एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दिल्ल-मेरठ कॉरिडोर पर आरआरटीएस के 25 स्टेशन हैं। यात्रियों की सुविधा और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक स्टेशन पर करीब आठ हजार वाहनों को खड़ा करने की क्षमता वाली पार्किंग बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉरिडोर पर तैयार किए जा रहे पार्किंग स्थलों में 1,600 से अधिक चार पहिया और 6,500 से अधिक दो पहिया वाहनों को खड़ा करने की सुविधा होगी। इन पार्किंग स्थलों पर सिर्फ पिक और ड्रॉप के लिए आने वाले वाहनों के लिए शुरुआती 10 मिनट तक कोई शुल्क नहीं है। वहीं, छह से 12 घंटे के लिए साइकिल के लिए पांच रुपये, दो पहिया वाहनों के लिए 25 रुपये और कारों के लिए 50 रुपये पार्किंग शुल्क रखा गया है।

विज्ञापन

12 घंटे के बाद आरआरटीएस संचालन के घंटे समाप्त होने तक साइकिल के लिए 10 रुपये, दो पहिया वाहनों के लिए 30 रुपये और कारों के लिए 100 रुपये शुल्क तय किए गए हैं। नॉन ऑपरेशनल घंटों के दौरान नाइट पार्किंग का चार्ज साइकिल के लिए 20 रुपये, दो पहिया वाहनों के लिए 60 रुपये और कारों के लिए 200 रुपये होगा।

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर 25 स्टेशन
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए 25 स्टेशन हैं। स्टेशनों के बीच की दूरी औसतन पांच से 10 किमी है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर तैयार होने के बाद सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। सार्वजनिक परिवहन उपयोग की मौजूदा 37 फीसदी की हिस्सेदारी बढ़कर 63 फीसदी तक हो जाएगी। आरआरटीएस स्टेशनों पर सबसे बड़ी पार्किंग मेरठ साउथ स्टेशन में बनाई जा चुकी है, यहां करीब 300 कारें और 900 दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

वहीं, दूसरी सबसे बड़ी पार्किंग दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर विकसित की जा रही है यहां करीब 275 कारें और 900 दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। दिव्यांग यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए उनके वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से जगह निर्धारित की गई है। स्टेशन में आसान प्रवेश के लिए रैंप भी बनाए गए हैं, ताकि वह नमो भारत ट्रेन में यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed