फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roadways buses will be in election duty, will upset passengers

चुनाव ड्यूटी में रहेंगी रोडवेज बसें, यात्री होंगे परेशान

Tue, 24 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be in election duty, will upset passengers
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चुनाव की वजह से अब बसों में सफर करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। निर्वाचन विभाग ने चुनाव ड्यूटी में बसों को लेना शुरू कर दिया है। साहिबाबाद और कौशांबी डिपो से 8 बसें चुनाव ड्यूटी में जा चुकी हैं। मतदान से करीब चार-पांच दिन पूर्व सैकड़ों बसों को अधिग्रहीत कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, पोलिंग पार्टियां और पुलिस के लिए बसों को हर चुनाव में रिजर्व किया जाता है। इस बार भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने रोडवेज अधिकारियों को बसों की डिमांड भेज दी है। आरएम रोडवेज पीके बोस ने बताया कि शुरू में तीन बसें मंगाई गई थी, लेकिन अब 8 बसें चुनाव के लिए जिला प्रशासन को दे दी गई हैं।
विज्ञापन


चार बसें नोएडा के लिए मांगी गई थी। यह बसें सिकंदराबाद डिपो से भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे डिमांड मिलेगी, जिला प्रशासन को बसें उपलब्ध करा दी जाएंगी। हालांकि गाजियाबाद डिपो से बसों का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद डिपो के एआरएम आरसी सुखीजा ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में अनुबंधित बसों को नहीं लगाया जाता। गाजियाबाद डिपो में सभी बसें अनुबंधित हैं। रोडवेज की अपनी बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed