फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roadways bus hits devotees carrying mata ki jot two killed

मातम में बदलीं नवरात्र की खुशियां: माता की जोत लेकर आ रहे भक्तों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 29 Mar 2025 10:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चोला
संवाद न्यूज एजेंसी, चोला Published by: विकास कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 10:19 PM IST
सार

- दिल्ली के कालका जी मंदिर से जोत लेकर चोला क्षेत्र के गांव खानपुर आ रहे थे भक्त
- बादलपुर थाना क्षेत्र में देर रात करीब 11 बजे हुआ हादसा, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Roadways bus hits devotees carrying mata ki jot two killed
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दिल्ली के कालका जी मंदिर से माता की जोत लेकर आ रहे भक्तों को गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव खानपुर निवासी निखिल (16) और उनके साथी गौरव (20) की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

ठेले पर ला रहे थे जोत
निखिल और गौरव अपने अन्य साथियों के साथ नवरात्रि पर माता की जोत लाने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली गए थे। शुक्रवार शाम को ठेले पर जोत लेकर खानपुर गांव आ रहे थे। जत्था जब बादलपुर थाना क्षेत्र से दादरी की ओर निकला तो रात करीब 11 बजे पीछे से गाजियाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में माता की जोत खंडित हो गई। निखिल, गौरव समेत गांव निवासी रचित और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
आरोपी बस चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने निखिल और गौरव को मृत घोषित कर दिया। रचित और मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव पहुंचे गांव में कोहराम मच गया। दोपहर में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

मातम में बदलीं नवरात्र की खुशियां
गांव से माता रानी के भक्त हंसी-खुशी जोत लाने के लिए निकले थे। शनिवार को गांव पहुंचने वाले थे। उनके स्वागत के लिए गांव में परिजन व अन्य लोग तैयारी कर रहे थे। हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में अब सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाला निखिल कक्षा दस का छात्र था, जबकि गौरव बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। घायल साथी रचित व मनीष भी स्नातक कर रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हादसे के बाद मौके पर मच गई थी चीख पुकार
बादलपुर में जहां हादसा हुआ वहां मौके पर चीख पुकार मच गई थी। बस में सवार यात्रियों की भी चीखें निकल गईं। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व परिचालक बस को छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed