फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roadways bus fares will increase from July 22

Ghaziabad News: 22 जुलाई से रोडवेज बसों के किराए में होगी बढ़ोत्तरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus fares will increase from July 22
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन के कारण 22 जुलाई से रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोत्तरी होगी। बसों का डायवर्जन वाले रूट से संचालन किया जाएगा। हरिद्वार और ऋषिकेश जाने के लिए कांवड़ियों को परेशानी न हो इसके लिए शहर के चार डिपो से 200 और खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और हापुड़ से 120 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। रूट डायवर्जन के दौरान किराए में 20-30 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होगी। पांच अगस्त को डायवर्जन खत्म होने के बाद पहले वाला किराया लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरीनंदन चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई की रात से शहर का डायवर्जन प्लॉन जारी कर दिया गया है। इस दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे भी बंद रहेगा। ऐसे में हरिद्वार, ऋषिकेश सहित अन्य शहरों में जाने वाली बसों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। जिससे दूरी में बढ़ोत्तरी होने के साथ किराए में भी किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोत्तरी होगी। कश्मीरी गेट से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए कांवड़ियां जाते हैं। कौशांबी बस अड्डा से मेरठ, हापुड़, खुर्जा सहित अन्य शहरों के लिए बसें चलती हैं। कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए लोनी 55, साहिबाबाद 55, कौशांबी 60, गाजियाबाद 30 कुल 200 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। खुर्जा 30, बुलंदशहर 35, सिकंदराबाद 20, हापुड़ 35 कुल 120 बसें संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुल 320 बसें चलेंगी अगर, श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बसों की जरूरत हुई तो संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

----

मार्ग किराया (रुपये में) दूरी (किलोमीटर में)
कौशांबी बस अड्डा-मेरठ वाया मोदीनगर 92 66
कौशांबी बस अड्डा-मेरठ वाया एक्सप्रेसवे 120 76
कौशांबी बस अड्डा-शोहराब गेट वाया हापुड़ 121 77
कौशांबी बस अड्डा-शोहराब गेट वाया किठोरा 157 101
(नोट : किराया साधारण बस का है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed