फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads were flooded due to rain, power was cut off due to falling of trees

Ghaziabad News: बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव, पेड़ गिरने से गुल हुई बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Roads were flooded due to rain, power was cut off due to falling of trees
गोविंदपुरम के कर्पूरीपुरम में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
गाजियाबाद। मंगलवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी पूरे दिन जारी रही। बुधवार की सुबह हल्की धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली लेकिन दोपहर करीब सवा एक बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई। इसके चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई स्थानों पर बारिश और कीचड़ के चलते बाइक सवार गिरकर घायल भी हो गए। बारिश के दौरान शास्त्रीनगर एफ ब्लाक में पेड़ गिर गया। इस वजह से वहां के लोगों को जाम की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के चलते गोविंदपुरम, कैलाभट्ठा, गोविंदपुरम सी ब्लाक, बी ब्लाक, गांधीनगर, संजयनगर, पटेल नगर, शास्त्रीनगर, प्रतापविहार, राजनगर एक्सटेंशन, हिंडन अंडरपास, बुलंदशहर रोड, कमला नेहरूनगर, एनएच नौ सर्विस रोड, लालकुआं अंडरपास, विजयनगर सेक्टर नौ, विजयनगर सेक्टर तीन, आंबेडकर रोड, नेहरूनगर, राकेश मार्ग, हमतुम रोड, शास्त्रीनगर ए ब्लाक, कविनगर समेत कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोसायटियों के बेसमेंट में भरा पानी
दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते कई सोसायटियों के बेसमेंट में जलभराव हो गया है। तनुश्री सोसायटी के बेसमेंट में जलभराव के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा प्रतिक ग्रैंड, गोल्फ लिंक, पंचशील, नेहरूनगर स्थित एक सोसायटी में घुटने तक पानी जमा हो गया। इसकी वजह से लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक में गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
बारिश के चलते दिनभर बिजली के आवाजाही का दौर लगा रहा। शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक में पेड़ गिरने के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं लैंड क्राफ्ट सोसायटी के बेसमेंट में जलभराव के चलते सुरक्षा के लिहाज से वहां की बिजली को एओए द्वारा बंद करा दिया गया। केडब्ल्यू सृष्टि में 14 घंटे बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि वहां के निवासी प्रमोद कुमार त्यागी ने बताया कि पावर बैकअप से कार्य चल रहा है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा नेहरूनगर, कैलाभट्ठा, प्रतापविहार, सेनविहार, डूडाहेड़ा, बहरामपुर, राठी स्टील, सिद्धार्थ विहार, लोहियानगर, संजयनगर समेत अन्य इलाकों में दिनभर बिजली की आवाजाही का दौर जारी रहा।

अधिकारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश
शहर में हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आठ सितंबर तक 24 घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा निगम की ओर से 18001803012 टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। किसी प्रकार की समस्या होने संपर्क किया जा सकता है।

गोविंदपुरम के कर्पूरीपुरम में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद

गोविंदपुरम के कर्पूरीपुरम में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed